फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Solve the problems of entrepreneurs and motivate them to invest more

Siddharthnagar News: उद्यमियों की समस्या का समाधान कर ज्यादा निवेश के लिए करें प्रेरित

Wed, 07 Jan 2026 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 07 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Solve the problems of entrepreneurs and motivate them to invest more
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय उद्योग बंधु, व्यापार बंधु की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने पिछली बैठक की समीक्षा करते हुए उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि जिनके एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं, उनसे संपर्क करके उनकी समस्याओं का समाधान कराएं और ज्यादा से ज्यादा निवेश करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उसके निस्तारण के निर्देश दिए गया। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को रोजगार सृजन योजना के लिए शासन से प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण करने तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों के आवेदन को अधिक से अधिक कराने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि व्यापारियों की समस्याओं का संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर निस्तारण कराएं। व्यापारियों का प्रकरण लंबित न रहे। निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को निस्तारित कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी प्रोजेक्ट लेता है तो उसकी सब्सिडी समय से उसके बैंक खाते में प्रेषित कराएं।
विज्ञापन

दुग्ध विभाग पशुपालन विभाग, एमएसएमई, उद्यान विभाग, पर्यटन विभाग, प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद आदि के संबंध में व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर उसके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ बलराम सिंह, सीएमओ डाॅ. रजत कुमार चौरसिया, उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश, डीपीआरओ वाचस्पति झा, जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत अजय कुमार, लीड बैक अधिकारी आरके सिन्हा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed