फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Skin patients worsened by incense during the day and frost at night

Siddharthnagar News: दिन में धूप व रात में ठंड से बढ़ गए त्वचा रोगी

Fri, 07 Nov 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 07 Nov 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Skin patients worsened by incense during the day and frost at night
सिद्धार्थनगर। दिन में धूप और रात में ठंड ने त्वचा रोगियों की परेशानी बढ़ा दी है। सफाई में लापरवाही और संक्रमण के कारण एग्जिमा, खुजली, दाद आदि के मरीज बढ़े हैं। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में वर्तमान समय में इस तरह के 70 से 80 मरीज त्वचा रोगी के आ रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले 15 दिनों से दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड पड़ रही है। तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। इसमें वायरल बुखार के मरीज अधिक संख्या में मेडिकल कॉलेज में पहुंच रहे। साथ ही बारिश के बाद से ही त्वचा रोग से पीड़ित मरीज बढ़े हैं। मरीजों को लाल दाने से लेकर पूरे शरीर में एलर्जी की शिकायत हो रही है। त्वचा रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अरफुल खान ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ त्वचा के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। प्रतिदिन त्वचा रोग के 70 से 80 मरीज आ रहे हैं। इन दिनों एग्जिमा, खुजली और दाद के मरीज ज्यादा हैं।
विज्ञापन

ठंड के मौसम में कोशिकाओं में नमी कम हो जाती है, जिससे त्वचा सूखने लगती है और फटने की शिकायत शुरू हो जाती है। अधिक लापरवाही से त्वचा की ऊपरी के साथ निचली सतह भी प्रभावित होकर धीरे-धीरे सूखने लगती है। ऐसे में त्वचा की परत बाहर निकलने लगती है। इससे वातावरण में मौजूद जीवाणुओं और गंदगी से त्वचा में संक्रमण के कारण फुंसी-फोड़ा, एग्जिमा और खुजली आदि चर्म रोग हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed