{"_id":"6acfc5c1b96596f5430afbca","slug":"siddharthnagar-news-siddharthnagar-ranks-first-in-the-state-in-up-112-rankings-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-166473-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर यूपी-112 की रैंकिंग में प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर यूपी-112 की रैंकिंग में प्रदेश में अव्वल
Wed, 14 Oct 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। यूपी-112 की कार्यप्रणाली, जनशिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और कॉलर फीडबैक समेत 10 मानकों पर आधारित समीक्षा में सिद्धार्थनगर पुलिस ने सितंबर 2026 की रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले ने गोरखपुर जोन में भी शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
जनवरी से सितंबर तक जिला लगातार जोन में प्रथम रहा, जबकि प्रदेश की रैंकिंग में भी शीर्ष पांच जिलों में बना रहा।
पुलिस कार्यालय के अनुसार, सितंबर में यूपी-112 पर जिले को कुल 7,358 सूचनाएं मिलीं। इनमें कॉलर संतुष्टि का प्रतिशत 98 रहा, जबकि औसत रिस्पांस टाइम चार मिनट 34 सेकंड दर्ज किया गया।
सीएम डैशबोर्ड पर भी जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला। सितंबर की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में रामपुर दूसरे और शामली तीसरे स्थान पर रहे।
बेहतर समन्वय से मिली उपलब्धि
यूपी-112 की पीआरवी के प्रदर्शन की 10 बिंदुओं पर समीक्षा की व्यवस्था जून 2024 में दूसरे चरण के तहत लागू की गई थी। प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 अरविंद कुमार शाही के नेतृत्व में पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों और नियंत्रण कक्ष के कर्मचारियों ने समन्वय के साथ काम किया। एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने कर्मचारियों को बधाई देते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।