फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SIDDHARTHNAGAR NEWS

Siddharthnagar News: काठमांडू में राजशाही और एमाले का संयुक्त आंदोलन आज

Wed, 28 May 2025 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
SIDDHARTHNAGAR NEWS
कपिलवस्तु। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने नेपाल सरकार से 29 मई को काठमांडू में होने वाले आंदोलन के दौरान शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

यह आंदोलन राजशाही समर्थक संयुक्त जन आंदोलन समिति और सीपीएन-यूएमएल की ओर से आयोजित है। आयोग ने बयान जारी कर नेपाल सरकार और संबंधित सुरक्षा अधिकारियों से शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने और मानवाधिकारों के मूल्यों और मानदंडों पर ध्यान देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

आयोग ने काठमांडू और ललितपुर जिले के मुख्य जिला अधिकारियों और जिला पुलिस प्रमुखों के साथ 29 मई बृहस्पतिवार को काठमांडू में आयोजित होने वाले प्रदर्शन के संबंध में अपनाई जाने वाली सुरक्षा सावधानियों के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा के दौरान प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे तथा किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इस बात को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा संबंधी संवेदनशीलता बरतने, घाटी में सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करने, दोनों पक्षों के बीच टकराव को रोकने के लिए व्यवस्था की गई। ताकि दोनों समूह एक-दूसरे के संपर्क में न आएं, मीडिया हाउस सहित संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा पर ध्यान दिया गया तथा सड़कों पर सुचारु आवागमन में बाधा उत्पन्न न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed