फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SIDDHARTHNAGAR NEWS

Siddharthnagar News: आग से तीन दुकानें जलीं, लाखों का नुकसान

Wed, 28 May 2025 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
SIDDHARTHNAGAR NEWS
खेसरहा क्षेत्र के बेलौहा बाजार में अज्ञात कारणों से दुकान में आग लगने से जला सामान। संवाद
- ग्रामीणों की घंटों कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
विज्ञापन


- खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलौहा बाजार में देर रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
खेसरहा। थाना क्षेत्र के बेलौहा बाजार में मंगलवार को आधी रात में अज्ञात कारणों से आग लग गई। शोर होने पर आसपास के लोग पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की इस घटना में लाखों का सामान जलकर नष्ट हाे गया।

बेलौहा बाजार में बांसी खलीलाबाद सड़क के बगल में बेल उख गांव निवासी रमाकांत पांडेय का जमीन है। उसमें भोला चौरसिया पान व सब्जी की दुकान, घनश्याम रेडीमेड व बिसाता की दुकान एवं श्यामसुंदर वर्मा चाय की दुकान करते हैं। यह तीनों लोग ज़मीन मालिक की रजामंदी से टंकी रख कर काफी दिनों से दुकानदारी करते हैं। टंकी के पीछे पतरा का घेराबंदी बनाकर सामान रखने के लिए स्टोर भी बनाया गया था। बताया जा रहा है कि रात करीब 12:00 बजे रात में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब लोग कुछ समझ पाते आग भड़क उठी थी, घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक तीनों लोगों का सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed