फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SIDDHARTHNAGAR NEWS

Siddharthnagar News: तीन डॉक्टर सहित सात स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले, 20 मिनट गुल रही बिजली

Wed, 28 May 2025 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
SIDDHARTHNAGAR NEWS
देर रात मेडिकल कॉलेज के औचक निरीक्षण करते डीएम डॉ. राजागणपति आर। स्रोत विज्ञ​प्ति
- माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में रात 11.30 बजे हाल जानने पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्था बेपटरी मिली
विज्ञापन

- ड्यूटी से गायब रहने वालों से मांगा स्पष्टीकरण, व्यवस्था सुधारने की दी नसीहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज में स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। मंगलवार रात 11.30 बजे डीएम डॉ. राजा गणपति आर. निरीक्षण करने के पहुंचे तो बेहतर सुविधा मुहैया कराने के दावों की हवा निकल गई। उनके पहुंचते ही बिजली गुल हो गई, जिसे बहाल हाेने में 20 मिनट लग गए। वहीं, तीन डॉक्टर सहित सात स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी से गायब मिले। जिन्हें नोटिस जारी करते हुए जवाब देने का निर्देश दिया। अन्य कई कमियां उजागर हुईं, जिस पर नाराजगी जाहिर की और व्यवस्थाओं को सुधारने की जिम्मेदारों को नसीहत दी।
डीएम डॉ. राजा गणपति आर. मेडिकल कॉलेज में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की हकीकत जानने के लिए रात 11:30 बजे निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी रोस्टर नहीं था, जिससे मौके पर किसकी ड्यूटी है, पता नहीं चल रहा था। इमरजेंसी कक्ष में पांच उपचारिकाएं की ड्यूटी लगी थीं। इसमें अनूप नर्सिंग ऑफिसर अनुपस्थित रहे। रात्रि में डॉ. आनंद एवं डाॅ. साहिल जेआर की ड्यूटी थी। यह दोनों अनुपस्थित थे। इमरजेंसी वार्ड में निरीक्षण के दौरान बिजली कट गई। 20 मिनट तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इसका कोई बैकअप भी नहीं था और न ही जनरेटर चालू कर विद्युत बहाल की गई।
विज्ञापन

इतने में लोगों की गर्मी से हालत खराब होने लगी। जिलाधिकारी ने एएम पैनल लगने के लिए पूर्व में ही आदेशित किया था। लेकिन, अभी तक नहीं लगाया गया। राघवेंद्र द्विवेदी इलेक्ट्रीशियन को चार दिन में व्यवस्था ठीक करने के लिए निर्देशित किया। इमरजेंसी वार्ड में तैनात तीन उपचारिका एवं दो वार्ड ब्वाय में आलोक पांडेय वार्ड ब्वाय अनुपस्थित रहा। एक्स-रे कक्ष में ड्यूटी रोस्टर नहीं दर्शाया गया था। एक्स-रे टेक्नीशियन एवं वार्ड ब्वाय उपस्थित मिला। प्लमोनरी मेडिसिन (जनरल वार्ड) में ड्यूटी रोस्टर 15 मई 2025 के बाद बदला नहीं गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओम प्रकाश स्टाफ नर्स एवं अंकित वार्ड ब्वाय मौके पर उपस्थित नहीं थे। चार स्टाफ नर्स उपस्थित थीं। डाॅ. विक्रम आदित्य जेआर अनुपस्थित पाए गए। सबसे बड़ी गड़बड़ी बेड नंबर नौ पर भर्ती मरीज मिला। यहां आरती नाम की मरीज के एक्स-रे में गले में धातु की माला दिख रहा है। बिना निकलवाए ही एक्स- रे कर दिया जो कार्य में लापरवाही है। संबंधित को अपना स्पष्टीकरण दो दिवस में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वार्ड में एसी नहीं चल रहा था। कमियों के कारण डाॅ. विकम आदित्य का उक्त दिवस का वेतन रोकने का निर्देश दिया।

पुराने भवन से एमसीएच तक प्रकाश की व्यवस्था नहीं थी, जिससे मरीजो, तीमारदारों को आने-लाने में असुविधा होती है, जिसे ठीक कराने का निर्देश दिया। वहीं, एमसीएच भवन में स्थापित लिफ्ट खराब होने पर उसे तत्काल ठीक कराए जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी डॉक्टरों, कर्मचारियों व स्टाफ नर्स को निर्धारित ड्रेस व बैच लगाने का निर्देश दिया। प्रसव कक्ष में सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। कुल छह सामान्य प्रसव हुए थे, स्टाफ नर्स गीता को निर्देशित किया कि सभी मरीजों की बीएचटी के बारे में जानकारी रखें तथा परामर्श के अनुसार चिकित्सीय सुविधा प्रदान करें। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय के पूरे परिसर में सीसीटीवी लगवाने एवं उससे निगरानी कराने का निर्देश दिया। इस दौरान प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन एवं सीएमओ डाॅ. आरके चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed