फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SIDDHARTHNAGAR NEWS

Siddharthnagar News: फाइनल में पहुंची बिस्कोहर व चरखागंज की टीम

Wed, 28 May 2025 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
SIDDHARTHNAGAR NEWS
बिस्कोहर में आयोजित नाइट अंडर आर्म क्रिकेट टूर्नामेंट में खेल खेलते खिलाड़ी। संवाद
-नगर पंचायत बिस्कोहर के परशुराम नगर वार्ड में चल रही है नाइट अंडर आर्म क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के परशुराम नगर वार्ड में चल रही नाइट अंडर आर्म क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार रात को पहला व दूसरा सेमीफाइनल समेत तीन मैच खेले गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी प्रभात जायसवाल व आनंद दुबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान दोनों सेमीफाइनल मैच में बिस्कोहर और चरखागंज की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली।
आयोजक टीम के मोहम्मद कैफ ने बताया कि मंगलवार रात को पहला सेमीफाइनल मैच त्रिलोकपुर व कठेला टीम के बीच खेला गया। इसमें कठेला की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी त्रिलोकपुर की टीम ने निर्धारित छह ओवर में सात विकेट खोकर 48 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कठेला की टीम ने पांच ओवर दो बॉल में 24 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इससे त्रिलोकपुर की टीम ने 24 रन से मैच जीत गई।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मैच त्रिलोकपुर व साहिल क्रिकेट क्लब बिस्कोहर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बिस्कोहर की टीम ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी त्रिलोकपुर की टीम ने निर्धारित छह ओवर की समाप्ति पर चार विकेट खोकर 43 रन बनाए। जीत का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी बिस्कोहर की टीम ने पांच ओवर व दो गेंद में पांच विकेट खोकर 44 रन कर मैच जीतकर फाइनल में जगह पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मैच न्यू युवा क्रिकेट क्लब व चरखागंज के बीच खेला गया। टॉस जीतकर न्यू युवा की टीम ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित छह ओवर में पांच विकेट गंवाकर 48 रन बनाए। जीतकर का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी चरखागंज टीम के खिलाड़ियों ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए मात्र तीन ओवर में दो विकेट खोकर मैच जीत लिया और फाइनल में जगह बना ली।
इस अवसर मोहम्मद कैफ, शहबाज, आरिफ शाह, मारूफ, इरफान हाशमी, आसिफ, नूर आलम, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed