फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SIDDHARTHNAGAR NEWS

Siddharthnagar News: राजकीय इंटर कॉलेज में बनेगा गणित और विज्ञान क्लब

Thu, 29 May 2025 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
SIDDHARTHNAGAR NEWS
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों की गणित व विज्ञान विषय में अभिरुचि विकसित की जाएगी। शिक्षक कक्षा से इतर अनौपचारिक रूप से उनसे बातचीत करेंगे। उनकी रुचि के अनुसार उनका मार्गदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों की प्रतिभा को बेहतर मंच दिलाने की कोशिश करेंगे। यह सब गणित व विज्ञान क्लब के माध्यम से होगा।
शिक्षा विभाग का मानना है कि विद्यार्थियों में गणित व विज्ञान विषय में बहुत अभिरुचि होती है, लेकिन शिक्षण कार्य के दौरान वह उसे जाहिर नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन

जब इन विद्यार्थियों से अनौपचारिक रूप से बातचीत की जाती है तो उनकी प्रतिभा निखर का सामने आ जाती है। इसलिए पहले इस तरह के विद्यार्थियों को चिह्नित किया जाएगा। इसके लिए अलग से 10 राजकीय इंटर कॉलेजों में गणित व विज्ञान क्लब बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस क्लब का उद्देश्य होगा कि विद्यार्थियों की तार्किक दृष्टिकोण का विकास किया जाए। समस्या समाधान की क्षमता और आलोचनात्मक सोच को विकसित करना है।
क्लब के जरिए इंस्पायर अवॉर्ड और विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थी को प्रतिभाग भी करवाया जाएगा। इससे विद्यार्थियों में गणित के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करना। गणित के सिद्धांतों का व्यावहारिक जीवन में उपयोग सीखने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed