फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SIDDHARTHNAGAR NEWS

Siddharthnagar News: कोच इंडिकेटर व लिफ्ट का संचालन ठप, यात्रियों को नहीं मिल रहा लाभ

Wed, 28 May 2025 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
SIDDHARTHNAGAR NEWS
रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर पर लिफ्ट न चलने के कारण सीढिओ से होकर उतरती वृद्ध। संवाद
-प्रधानमंत्री के उद्घाटन के दिन ही दोनों हुए थे संचालित, मुंबई, दिल्ली गुजरात के यात्रियों को लगानी पड़ती है दौड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रेलवे स्टेशन पर लगे कोच इंडिकेटर व लिफ्ट यात्रियों के लिए दिखावा साबित हो रहा है। इसका संचालन न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं यात्रियों का कहना है कि लोकार्पण के दिन दिखावे के लिए इसे संचालित किया गया था। उसके बाद इसको ठप कर दिया गया है। इससे यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये से कई कार्य करवाएं जा रहे हैं। इसका सभी कार्य लगभग पूरा हो गया है। इस क्रम में 23 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस स्टेशन का वीडियो कांफ्रेंसिंग से उद्घाटन किया है। उद्घाटन के दिन रेलवे स्टेशन पर लगे कोच इंडिकेटर व लिफ्ट दोनों का संचालन किया जा रहा था, लेकिन उसी दिन दोनों को बंद कर दिया गया। इसके बाद से दोनों को संचालित नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोच इंडिकेटर व लिफ्ट का संचालन न होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोच इंडिकेटर का संचालन न हाेने से मुबंई, दिल्ली, गुजरात जाने वाले यात्रियों को अपने निर्धारित डिब्बे की जानकारी नहीं मिल पाती है। इससे उन्हें ट्रेन के आने के समय भागादौड़ करनी पड़ती है। जबकि जब दोनों स्टेशन पर एक साथ ट्रेन आने से यात्रियों को एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाना पड़ता है तो लिफ्ट का संचालन नहीं होने से उन्हें सीढि़यों का सहारा लेना पड़ता है। इससे वृद्ध व बच्चों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को ट्रेन का इंतजार कर रहे गिरजेश, रफिक, प्रवीण ने बताया कि स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाई गई। लेकिन यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
------------
वर्जन
स्टेशन पर कोच इंडिकेटर व लिफ्ट को संचालित होने की जानकारी नहीं है। पता करवा रहे है। यदि संचालन नहीं हो रहा है तो उसे संचालित करवाया जाएगा।
-महेश गुप्ता, पीआरओ लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed