फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SIDDHARTHNAGAR NEWS

Siddharthnagar News: भारतीय बौद्ध संघ के जिलाध्यक्ष बने डॉ. शरदेंदु

Wed, 28 May 2025 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
SIDDHARTHNAGAR NEWS
-राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया जिला पदाधिकारियों का चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर के रेस्ट हाउस में बुधवार को भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते डॉ. संघप्रिय राहुल ने जिला कार्यकारिणी का गठन किया। उन्होंने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शरदेंदु त्रिपाठी को जिला अध्यक्ष व अधिवक्ता शेषमणि प्रजापति को जिला महासचिव मनोनीत किया। जबकि अन्य पदाधिकारियों को नियुक्ति कर जिम्मेदारी भी सौंपी।
रेस्ट हाउस में भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते डॉ. संघप्रिय राहुल की मौजूदगी में जिला इकाई के कई पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। अधिवक्ता व प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर मिश्रा की संस्तुति पर अधिवक्ता शेषमणि प्रजापति को जिला महासचिव, कुमारी अरुणिमा को महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, कुमारी मणिमाला को महिला प्रकोष्ठ का जिला सचिव बनाया गया है। अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अरुणा मिश्रा भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन

-----------
प्रेसवार्ता में नेता प्रतिपक्ष ने राहुल गांधी व पूर्व मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
सिद्धार्थनगर। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संविधान को पढ़ा ही नहीं, सभी अनुच्छेद तक की जानकारी नहीं है। यदि संविधान को मानते तो दोनों लोग परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बातें भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते डॉ. संघप्रिय राहुल ने कही। वह बुधवार को शहर के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि संविधान के खिलाफ आवाज उठाने वाले कांग्रेस, सपा आदि पार्टियों के नेताओं को कोई जानकारी नहीं है। कांग्रेस की ओर से संविधान बचाओ रैली की निंदा करते हुए कहा कि जनता को गुमराह करते हुए इसके बहाने अपनी पार्टी को बचाओ रैली निकाल रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में मारे गए पर्यटकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई से पाक के नापाक इरादे ध्वस्त हुए हैं। भविष्य में पाक की ओर से दुस्साहस करने की कोशिश की तो पीएम मोदी की अगुवाई में भारतीय सेना के जवान तबाही मचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई में एक दलित आफिसर पर सपा नेता राम गोपाल यादव के टिप्पणी की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed