फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: SI Man Singh passes away; suspected cause is a heart attack

Siddharthnagar News: एसआई मान सिंह का निधन, हार्ट अटैक बताया जा रहा है कारण

Fri, 09 Oct 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 09 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: SI Man Singh passes away; suspected cause is a heart attack
- बलिया जनपद के थे मूल निवासी, वर्ष 2025 में गोरखपुर से सिद्धार्थनगर में हुआ था स्थानांतरण
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कठेला समय माता थाने में तैनात एसआई मान सिंह की शुक्रवार को मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सीने में दर्द होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। हार्ट अटैक को मौत की वजह बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के शाहपुर बभनौली गांव निवासी मान सिंह वर्ष 1988 में नागरिक पुलिस में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे। पदोन्नति के बाद वह उपनिरीक्षक बने। नवंबर 2025 में गोरखपुर से स्थानांतरण के बाद सिद्धार्थनगर आए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सीने में दर्द होने पर थाना प्रभारी नारायणलाल श्रीवास्तव उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ शोहरतगढ़ मयंक कुमार द्विवेदी ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed