{"_id":"66ba5dfa25a573bea104ee24","slug":"siddharthnagar-news-shivam-and-himanshu-top-in-district-level-swimming-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-122385-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जिला स्तरीय तैराकी में शिवम और हिमांशु अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जिला स्तरीय तैराकी में शिवम और हिमांशु अव्वल
Tue, 13 Aug 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी की ओर से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के 100 मीटर फ्री स्टाइल में शिवम जोशी एवं हिमांशु यादव ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 आयु वर्ग बालक-बालिकाओं ने पानी में जोर आजमाया, जबकि 11 विद्यालयों के 46 तैराकों ने हिस्सा लिया।
14 आयु वर्ग बालक 50 मीटर फ्री स्टाइल में हिमांशु यादव रघुवर प्रसाद जायसवाल तेतरी ने प्रथम स्थान, अंकित रतन सेन इंटर काॅलेज ने द्वितीय स्थान और बलजीत तपनाथ सरस्वती घमौरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
17 आयु वर्ग बालक 50 मीटर बेस्ट स्ट्रोक शिवम जोशी सिंघेश्वर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार ने प्रथम स्थान, राहुल रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी ने द्वितीय स्थान, अखिलेश रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
100 मीटर फ्री स्टाइल में आकाश साहनी जनता इंटर कॉलेज बनियाडीह ने प्रथम स्थान, अखिलेश रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी ने द्वितीय स्थान और विष्णु यादव राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बशोनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। 19 आयु वर्ग बालक 100 मीटर फ्री स्टाइल में राम अवतार ने प्रथम, अमित यादव ने द्वितीय एवं सती राम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान, जिला कीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, प्रधानाचार्य दयाशंकर यादव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया। इस मौके पर जीवन रक्षक सत्य प्रकाश त्रिपाठी, विनोद सिंह, चंद्रभान, रविंद्र कुमार, अनिल कुमार, हनुमान प्रसाद, दौलत बाबू गुप्ता, विजय मणि त्रिपाठी, विनय शाह, विपिन मणि त्रिपाठी और रत्नेश सिंह मौजूद थे।