{"_id":"66ba6ea4c27c65e1a3087b46","slug":"siddharthnagar-news-shiksha-mitras-raised-their-voice-regarding-their-demands-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-122413-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शिक्षामित्रों ने मांगों को लेकर बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शिक्षामित्रों ने मांगों को लेकर बुलंद की आवाज
Tue, 13 Aug 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 13 Aug 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। मांगों के समर्थन में सोमवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ से संबद्ध आदर्श शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन जिला इकाई की ओर से बीएसए कार्यालय पर धरना दिया गया। मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय को सौंपा गया।
बीएसए कार्यालय पर सोमवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ से संबद्ध आदर्श शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला इकाई का धरना, स्थायीकरण होने तक सामान कार्य, सामान वेतन लागू करने समेत ईएल, सीएल, प्रसूता अवकाश, चिकित्सा अवकाश आदि के मुद्दे को लेकर था। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा मित्रों के संघर्ष बेकार नहीं जाएंगे। उनके अधिकार को लेकर शिक्षक महासंघ भी लड़ाई लड़ेगा। इसके लिए जल्द ही प्रदेश स्तर पर रणनीति तैयार की जाएगी। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार शुक्ल ने कहा कि महंगाई के दौर में 10 हजार मानदेय पर कार्य कर रहे शिक्षामित्रों के समक्ष तमाम कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं। समायोजन के समय बच्चों का दाखिला बेहतर स्कूलों में कराने, आशियाना बनवाने आदि के कारण कम मानदेय में गुजारा नहीं हो पा रहा है। लंबे समय पर अवकाश लेने पर मानदेय में कटौती की जा रही है।
कहा कि यदि इस संघर्ष के दौरान अपेक्षित सुविधाओं सहित आर्थिक मजबूती के लिए सरकार की ओर से कदम नहीं उठाया जाता तो शत प्रतिशत सफलता के लिए बेहतर रणनीति बनाकर ऐतिहासिक संघर्ष करने का काम किया जाएगा। संचालन जिला महामंत्री श्याम बिहारी चौधरी ने किया। इस मौके पर शिक्षक संघ के सुधाकर मिश्रा, अभय श्रीवास्तव, शिक्षा मित्र राधेश्याम त्रिपाठी, रवि प्रकाश पांडेय, मनौव्वर खां, अभिषेक श्रीवास्तव, विजय गुप्ता, प्रदीप शर्मा, रीता देवी, जानकी देवी आदि की मौजूदगी रही।