फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Search intensified for the main accused in the assault on the Tehsildar

Siddharthnagar News: तहसीलदार से मारपीट के मुख्य आरोपी की तलाश तेज

Sat, 10 Jan 2026 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 10 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Search intensified for the main accused in the assault on the Tehsildar
शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र के नकाही गांव में फार्मर रजिस्ट्री वितरण के दौरान ग्राहक सेवा केंद्र संचालक और तहसीलदार के बीच हुई हाथपाई के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव के अर्दली राम प्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने केंद्र संचालक जीतू चौधरी और छह अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की है। शनिवार को पुलिस ने नकाही गांव पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी के कैमरे और ग्रामीणों से पूछताछ कर छह अज्ञात की पहचान करने में जुटी है। मुख्य आरोपी जीतू चौधरी की धर पकड़ के इसके घर दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार केंद्र संचालक जीतू चौधरी भागा हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि चिल्हिया थाना क्षेत्र के राम बिलास ने बृहस्पतिवार को शोहरतगढ़ थाने पर तहरीर देकर बताया था कि साढ़े चार बजे तहसीलदार प्रकाश सिंह, कृषि विभाग के संजीव कुमार और लेखपाल के साथ सरकारी गाड़ी से फार्मर रजिस्ट्री में सहयोग करने के लिए ग्राहक सेवा केंद्र नकाही गांव गए थे। केंद्र संचालक जीतू चौधरी से फार्मर रजिस्ट्री करने कहा गया तो उसने साफ मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उसने 5-6 साथियों को बुलाकर गाली-गलौज की और सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी की तलाश में जुट गई है। गांव पहुंचकर विभिन्न बिंदुओं पर लोगों से पूछताछ कर बयान दर्ज किया जा रहा है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि तहसीलदार से हुई अभद्रता में दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed