{"_id":"68cc47c7ac26e38ff702ad3a","slug":"siddharthnagar-news-scooty-rider-dies-after-being-hit-by-a-bike-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-144909-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
Thu, 18 Sep 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
- चिल्हिया थाना क्षेत्र के परसिया गांव के पास हुआ हादसा
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के परसिया के पास नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार को बाइक और स्कूटी आपस में भिड़ गई। इस हादसे में स्कूटी सवार सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव चौरसिया (75) की मृत्यु हो गई है। बाइक पर सवार पति-पत्नी समेत बेटा घायल हो गए हैं। सभी को उपचार के सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया गया है।
चिल्हिया निवासी जनता विद्यामंदिर इंटर काॅलेज उदयराजगंज के पूर्व शिक्षक रामदेव चौरसिया स्कूटी से शोहरतगढ़ की तरफ से चिल्हिया घर जा रहे थे। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के महादेव बुजुर्ग निवासी रिजवान अहमद (25) अपने पिता गयासुद्दीन (65) और मां नूरुनिसा को बाइक से जिला मुख्यालय कृषि भवन लेकर कुछ कार्य से गए थे। लौटते समय परसिया के पास बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में सभी घायल हो गए। पूर्व शिक्षक का सिर फट गया। ग्रामीणों ने सभी को एंबुलेंस से सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया। डाॅक्टरों सेवानिवृत्त शिक्षक की मृत्यु की पुष्टि की। घायलों का उपचार चल रहा है।
इस संबंध में चिल्हिया एसएचओ राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि हादसे की जानकारी है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।