{"_id":"6ad2656b7ed4016c1403106a","slug":"siddharthnagar-news-school-children-made-aware-of-traffic-rules-and-self-defense-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-166608-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्कूल के बच्चों को यातायात नियमों और आत्मरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्कूल के बच्चों को यातायात नियमों और आत्मरक्षा के प्रति किया जागरूक
Fri, 16 Oct 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। स्कूल आने-जाने के दौरान बच्चों की सुरक्षा और उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए बृहस्पतिवार को भवानीगंज क्षेत्र के व्यारा स्थित विद्यालय में कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत जनसंवाद गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें पुलिस टीम ने प्रधानाचार्य और शिक्षकों से संवाद कर बच्चों की सुरक्षा से जुड़े जरूरी बिंदुओं पर चर्चा की। साथ ही छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए गए, ताकि जरूरत पड़ने पर वे अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क रह सकें।
गोष्ठी के दौरान पुलिस टीम ने बच्चों के आने-जाने के लिए निर्धारित यातायात नियमों और सुरक्षा संबंधी निर्देशों की जानकारी दी। स्कूल में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मानकों के अनुरूप व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया। पुलिस ने आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए छात्र-छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में सतर्क रहने और आवश्यक सहायता लेने के बारे में भी बताया।
आवश्यक पुलिस सहायता के लिए सीपीयू टीम प्रभारी का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया गया, जिससे जरूरत पड़ने पर संपर्क किया जा सके। गोष्ठी में उपनिरीक्षक रामशब्द यादव, कांस्टेबल राजमणि, रवि जायसवाल और किरण यादव, कालिंदी मौर्य और निहारिका सिंह शामिल रहीं।