{"_id":"68e15ff07d206d1cd30eab23","slug":"siddharthnagar-news-savitri-made-basti-mandal-proud-in-yogasana-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-145844-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: योगासन में सावित्री ने बस्ती मंडल को किया गौरवान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: योगासन में सावित्री ने बस्ती मंडल को किया गौरवान्वित
Sat, 04 Oct 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय विद्यालयीय योगासन प्रतियोगिता अयोध्या में ब्रांज मेडल जीतने वाली सावित्री पासवान।
बांसी। अयोध्या में चल रही प्रदेशीय विद्यालयीय योगासन प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर के किसान की बेटी सावित्री पासवान ने बस्ती मंडल को किया गौरवान्वित किया है।
इंडो नेपाल बॉर्डर के अति पिछड़े क्षेत्र मझिगावां के किसान बलजीत पासवान की बेटी सावित्री पासवान जो पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा सिद्धार्थनगर में कक्षा सात की छात्रा है। उसने 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता अयोध्या में बालिका वर्ग अंडर-14 में अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
ट्रेडिशनल विधा के एकल प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों में बस्ती मंडल सिद्धार्थ नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा की बेटी सावित्री पासवान ने मेहनत और अपने कोच महेश कुमार के कठिन परिश्रम से ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहीं। छात्रा के इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
गांव वाले बताते हैं कि हमारे गांव की बेटियां पहली बार कक्षा 8 वर्ष 2017 में नेमा पासवान के रूप में पास हुई थी। अध्यापक महेश कुमार हमारे गांव की बेटियों को पढ़ने के लिए सप्ताह में चौपाल लगाते रहे, जिसका नतीजा आज बेटियां राज्य स्तर पर पदक जीत रही हैं ।
बेटियों के साथ अध्यापिका जिला गाइड कैप्टन अर्चना वर्मा ने बताया कि जिला योग सचिव दौलत बाबू के सहयोग से कोच महेश कुमार ने छात्राओं को इस योग्य बनाया। पिछले वर्ष भी महेश कुमार के छात्रों ने जनपद को दो ब्रॉन्ज और एक सिल्वर मेडल दिलवाया था।
बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार, जिला क्रीड़ा सचिव दौलत बाबू गुप्ता ने छात्रा की उपलब्धि पर टीम को बधाई दी है।