फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Safe guard to save strawberries from going bad soon

Siddharthnagar News: स्ट्रॉबेरी को जल्द खराब होने से बचाएगा सेफ गार्ड

Mon, 02 Feb 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 02 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Safe guard to save strawberries from going bad soon
सिद्धार्थनगर। जिले के उसका ब्लॉक के ग्राम तिघरा निवासी मानसी द्विवेदी को गोरखपुर विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि मिली है। प्रो. पूजा सिंह के मार्गदर्शन में पूरा किए शोध में उन्होंने स्ट्रॉबेरी पर कवक संक्रमण तथा इसके प्राकृतिक प्रबंधन का विश्लेषण किया है।
विज्ञापन

डॉ. मानसी द्विवेदी ने अपने शोध के दौरान डॉ. रितेश कुमार राय और प्रो. पूजा सिंह के साथ मिलकर ‘ऑर्गेनिक बेरी सेफ गार्ड’ नामक एक प्राकृतिक यौगिक विकसित किया है। यह नवाचार विशेष रूप से स्ट्रॉबेरी जैसे शीघ्र खराब होने वाले फलों के लिए वरदान साबित होगा।
विज्ञापन

डॉ. मानसी के शोध विश्लेषण में पाया गया कि यह उत्पाद फलों की शेल्फ लाइफ को अद्भुत तरीके से बढ़ा देता है, जो स्ट्रॉबेरी सामान्य तौर पर यह 2-4 दिन में खराब हो जाती है, वह इसके प्रयोग से सामान्य तापमान पर 10-12 दिन और कोल्ड स्टोरेज में 20-25 दिनों तक सुरक्षित रह सकती है। इसके उपयोग से फलों के स्वाद, पोषण और गुणवत्ता पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पूरी तरह प्राकृतिक, इको-फ्रेंडली व सुरक्षित यौगिक है, जिससे मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण को कोई खतरा नहीं है। कम लागत में तैयार होने के कारण यह किसानों और व्यापारियों के लिए आर्थिक रूप से बेहद किफायती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed