फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Roadways service suspended... Change vehicles reach headquarters

Siddharthnagar News: रोडवेज सेवा ठप... वाहन बदलकर पहुंचते हैं मुख्यालय

Thu, 06 Nov 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 06 Nov 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Roadways service suspended... Change vehicles reach headquarters
डुमरियागंज। क्षेत्र के बढ़नीचाफा नपं से संचालित होने वाली बढ़नीचाफा-सिद्धार्थनगर रोडवेज बस सेवा का संचालन पिछले 10 माह से ठप है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को जिला मुख्यालय आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे उन्हें चार जगहों पर वाहन बदलते हुए 100 रुपये से अधिक किराया खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले के अंतिम छोर पर बसे बढ़नीचाफा और भडरिया, भवानीगंज, बयारा सहित बलरामपुर सरहद के गांवों वालों की जिला मुख्यालय की डगर को आसान करने के लिए बीते वर्ष दिसंबर माह से पांच वर्ष से बंद पड़ी परिवहन बस सेवा को शुरू कराया गया, जिससे यहां के लोगों को सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय जाने-आने में आसानी हो गई। लेकिन परिवहन निगम ने जनवरी के दूसरे सप्ताह से यह बस सेवा अचानक बंद कर दी, जिससे बढ़नीचाफा क्षेत्रवासियों की दिक्कतें बढ़ गईं।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय जाने के लिए चार प्राइवेट वाहन बदलना पड़ रहा है। लोगों ने रोडवेज बस सेवा का संचालन फिर से चालू किए जाने की मांग एआरएम परिवहन निगम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed