फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Review will increase transparency and credibility : Kanhaiya

पुनरीक्षण से बढ़ेगी पारदर्शिता और विश्वसनीयता : कन्हैया

Fri, 07 Nov 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 07 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Review will increase transparency and credibility : Kanhaiya
भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओ की बैठक को संबो​धित करते जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान। स्रोत विज्ञ​प
सिद्धार्थनगर। भाजपा जिला कार्यालय व नगर पंचायत कपिलवस्तु के सिद्धार्थ महाविद्यालय में जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा आगामी चुनावों की पारदर्शिता और विश्वसनीयता इस प्रक्रिया पर निर्भर करेगी। इसलिए संगठन के हर स्तर पर सामूहिक प्रयास और समन्वय जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने विपक्ष की ओर से एसआईआर का विरोध किए जाने को निराधार बताया और कहा कि यह किसी के खिलाफ नहीं बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में कदम है। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि संगठन की दृष्टि से यह अभियान एक जनसंवाद एवं जनसंपर्क का अवसर भी है।
विज्ञापन

कार्यकर्ता जब मतदाताओं से संपर्क करें तो उन्हें मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी भी दें। उन्होंने कहा कि पार्टी की योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचने के लिए कार्यकर्ता सतत सक्रिय रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उपस्थित निशांत पांडेय, विपिन सिंह, दीपक मौर्य, विनीत कमलापुरी, घनश्याम मिश्र, सुरेंद्र पांडे, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed