फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Reservation should be abolished and talented youth should get opportunities

Siddharthnagar News: आरक्षण खत्म कर प्रतिभाशाली युवाओं को मिलना चाहिए अवसर

Thu, 25 Sep 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 25 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Reservation should be abolished and talented youth should get opportunities
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के इजरहवा गांव में बुधवार को सवर्ण आर्मी की जिला और ब्लाॅक स्तरीय बैठक संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद कुमार दुबे ने की। बैठक में दौरान ब्लाॅक स्तर के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार दुबे ने कहा कि सवर्ण आर्मी का मुख्य उद्देश्य समाज में समानता का अधिकार सुनिश्चित करना और जातिगत भेदभाव को समाप्त करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नौकरियों में आरक्षण खत्म कर प्रतिभाशाली युवाओं को अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने वन नेशन, वन कार्ड की व्यवस्था लागू करने की भी मांग की, जिसमें जन्म से लेकर मृत्यु तक का पूरा रिकॉर्ड दर्ज रहे। साथ ही उन्होंने आर्थिक आधार पर जनगणना कराने पर बल दिया। बैठक में जिला महासचिव शैलेंद्र कुमार पांडेय, ब्लाॅक अध्यक्ष भनवापुर रवि पांडेय, विनोद मिश्रा, अवधेश पांडेय, सुरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed