फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Registry facility to remain stalled for four days

Siddharthnagar News: चार दिन ठप रहेगी रजिस्ट्री की सुविधा

Wed, 05 Nov 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 05 Nov 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Registry facility to remain stalled for four days
सिद्धार्थनगर। उप निबंधक कार्यालयों में आठ से 11 नवंबर के बीच संपत्तियों की रजिस्ट्री का काम नहीं हो पाएगी। स्टांप और रजिस्ट्रेशन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के लिए प्रयुक्त एनआईसी से संचालित मेघराज क्लाउड सर्वर को नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड (एनजीसी) पर स्थानांतरित किया जाना है। इसके चलते सर्वर बंद करने का फैसला लिया गया है। चार दिन में सर्वर पर रख-रखाव और स्थानांतरण का कार्य किया जाना है। यह जानकारी महानिरीक्षक निबंधन उप्र लखनऊ की नेहा शर्मा की ओर से जारी आदेश में दी गई है। एआईजी स्टांप ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह सर्वर स्थानांतरण के बाद सर्वर काफी अच्छा हो जाएगा। इसके लिए चार दिनों तक रजिस्ट्री का काम आठ से 11 नवंबर तक पूरी तरह बंद रहेगा। इससे इस दौरान रजिस्ट्री से संबंधित सभी कार्य पूरी तरह से ठप रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed