फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Rapti's water level is gradually increasing...villagers in fear

Siddharthnagar News: धीरे-धीरे बढ़ रहा राप्ती का जलस्तर...सहमे ग्रामीण

Wed, 14 Aug 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 14 Aug 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Rapti's water level is gradually increasing...villagers in fear
सिद्धार्थनगर। नेपाल में हुई बारिश से जिले की नदियों का जलस्तर सोमवार शाम तक बढ़ने से ग्रामीण सहमे नजर आए। हालांकि राप्ती नदी को छोड़कर अन्य नदियां मंगलवार को घटने लगी थी। वहीं राप्ती नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने से आसपास के ग्रामीण सहम गए है।
विज्ञापन

जुलाई माह में बारिश के साथ ही जिले की सभी नदियों का जलस्तर खतरे के लाल निशान पार कर गया था। उसके बाद सभी नदियाें का जलस्तर नीचे आ गया था। अब एक बार फिर से बीते दो दिन से जिले समेत नेपाल में हुई बारिश से एक बार फिर से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा। जिससे सभी पांचों तहसीलों में बाढ़ प्रभावित गांव के लोग सहम गए थे। राप्ती, बूढ़ी राप्ती, कूड़ा, घोघी व बानगंगा नदियाें का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा था। लेकिन मंगलवार को बूढ़ी राप्ती, कूड़ा, घोघी नदियों का जलस्तर घटने लगा। वहीं राप्ती नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर को पार करने के बाद भी धीरे-धीरे बढ़ता नजर आया। इससे डुमरियागंज व बांसी क्षेत्र में नदी किनारे के गांव के लोग एक बार फिर से बाढ़ की विभिषिका की आशंका को लेकर सहमे हुए है।
विज्ञापन

------------


नदियों का जलस्तर मीटर में

नदी खतरे का स्तर सोमवार मंगलवार

राप्ती 84.900 84.06 84.09

बूढ़ी राप्ती 85.650 83.25 83.18
कूड़ा 83.520 80.83 80.63
घोघी 87.00 83.30 83.35

बानगंगा 93.420 93.40 93.40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed