फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Ramlila concluded with the coronation of Shri Ram amidst cheers

Siddharthnagar News: जयकारों के बीच श्रीराम के राजतिलक के साथ रामलीला मंचन संपन्न

Sat, 18 Oct 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 18 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Ramlila concluded with the coronation of Shri Ram amidst cheers
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के नगरपंचायत बढ़नी चाफा के रामदीन जूनियर हाईस्कूल के परिसर में चल रहे रामलीला का समापन बृहस्पतिवार रात प्रभु श्रीराम के राजतिलक समारोह के साथ किया गया। मंचन के दौरान पूरे परिसर में जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

राजतिलक प्रसंग में प्रभु श्रीराम, माता सीता और भाई लक्ष्मण के दरबार सजने के साथ ही अयोध्या नगरी का दृश्य सजीव हो उठा। रामलीला समिति के कलाकारों ने अपनी शानदार अभिनय कला से दर्शकों का मन मोह लिया। राजतिलक के बाद आतिशबाजी एवं भक्ति गीतों की प्रस्तुति से समापन कार्यक्रम का माहौल उल्लासपूर्ण रहा।
विज्ञापन

आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह रामलीला शृंखला 11 दिनों तक चली, जिसमें रामायण के विभिन्न प्रसंगों, राम जन्म, वनवास, रावण वध आदि का आकर्षक मंचन किया गया। तत्पश्चात मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन अवसर पर समिति के अध्यक्ष, सदस्यों ने सभी कलाकारों एवं दर्शकों का धन्यवाद ज्ञापित किया और अगले वर्ष और भी भव्य आयोजन का संकल्प लिया। समापन के अवसर पर चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने सभी कलाकारों को स्मृति चिह्न भेंट किया और मंचन कार्यक्रम देखने आए नगरपंचायत के अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों को अंग वस्त्र देकर मंच पर सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रामनेवास यादव, उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, रामकुमार कशौधन, राजकुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, तिलकराम कशौधन आदि मौजूद रहे।र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed