{"_id":"68e160155fa07c0a41086cf6","slug":"siddharthnagar-news-provide-fodder-and-straw-to-animals-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-145823-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पशुओं को चारा-भूसा उपलब्ध कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पशुओं को चारा-भूसा उपलब्ध कराएं
Sat, 04 Oct 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के महतिनियां खुर्द स्थित शिव नंदी गोशाला का शनिवार को बीडीओ बलराम सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में 85 गोवंश पाए गए। सीडीओ ने गोशाला में पशुओं को पशुओं को हरा चारा, भूसा और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने पशुओं की देखभाल, चारे-पानी की व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला में पशुओं की बेहतर प्रबंधन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। सीडीओ ने सचिव और प्रधान को निर्देशित किया कि पशुओं को नियमित रूप से हरा चारा, भूसा और साफ पानी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि गोशाला क्षेत्र में स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जाए ताकि पशुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसके साथ ही उन्होंने पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण व दवा वितरण की नियमित मॉनिटरिंग करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया। इस दौरान बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी, लालजी शुक्ल, राधे रमण, लाली, भोलू, झब्बू आदि मौजूद रहे।