फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Protest against Hindu persecution in Bangladesh

Siddharthnagar News: बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 24 Dec 2025 10:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 24 Dec 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Protest against Hindu persecution in Bangladesh
सिद्धार्थनगर। बांग्लादेश में हिंदू समाज पर लगातार हो रहे अत्याचार, हिंसा और उत्पीड़न के विरोध में बुधवार को शहर में हिंदू संगठनों का आक्रोश फूट पड़ा। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। आक्रोश प्रदर्शन की शुरुआत हनुमानगढ़ी मंदिर से हुई।
विज्ञापन

हाथों में भगवा ध्वज लिए कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सिद्धार्थ तिराहे तक पहुंचे, जहां आतंकवाद का पुतला दहन कर विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो, बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा करो जैसे नारे गूंजते रहे। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय ने कहा बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार और हिंसा न केवल मानवता के खिलाफ हैं बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत पर भी हमला हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए और वहां रहने वाले हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। हम इस अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान सुनील त्रिपाठी, शर्मिला अग्रहरि, राकेश मिश्र, आशीष सिंह, जय प्रकाश गुप्ता, मनसा, कनक श्रीवास्तवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed