फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Pressure on health services mounts due to contractual workers' strike

Siddharthnagar News: संविदाकर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ा दबाव

Mon, 12 Oct 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 12 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Pressure on health services mounts due to contractual workers' strike
संविदाकर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ा दबाव
विज्ञापन

आरोग्य मंदिरों में ठप हुईं सेवाएं, सीएचसी-पीएचसी में नियमित कर्मचारियों के सहारे हो रहा काम
सिद्धार्थनगर/शोहरतगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल से जिले की ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था पर दबाव बढ़ने लगा है। करीब 250 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सेवाएं प्रभावित होने से मरीजों को इलाज, जांच और टीकाकरण के लिए सीएचसी-पीएचसी पहुंचना पड़ रहा है। ऐसे में पहले से संचालित स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग नियमित कर्मचारियों के सहारे व्यवस्था संभालने में जुटा है।
शोहरतगढ़ सीएचसी क्षेत्र के अलीदपुर, अतरी और माधवपुर पीएचसी पर सोमवार को ओपीडी, गर्भवतियों की नियमित जांच और टीकाकरण की सेवाएं प्रभावित रहीं। आरोग्य मंदिरों पर सुविधाएं नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को 10 से 20 किलोमीटर की दूरी तय कर शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चिल्हिया निवासी रीमा और संगीता ने बताया कि आरोग्य मंदिर पर सप्ताह में टीकाकरण की सुविधा मिल जाती थी लेकिन अब इसके लिए शोहरतगढ़ जाना पड़ रहा है। इससे समय और आने-जाने की परेशानी बढ़ गई है। सामान्य बुखार और जुकाम के मरीजों को भी उपचार के लिए दूर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित कर्मचारियों के जिम्मे व्यवस्था
शोहरतगढ़ सीएचसी क्षेत्र में एएनएम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) समेत करीब 50 संविदा स्वास्थ्यकर्मी तैनात हैं। इनके कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके आजाद ने बताया कि नियमित कर्मचारियों के माध्यम से सेवाएं जारी रखी जा रही हैं। नियमित एएनएम, सीएचओ और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद कर सोमवार से शनिवार तक शिफ्टवार सीएचसी और पीएचसी पर ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि अलीदपुर, माधवपुर और अतरी के प्रसव केंद्रों पर आने वाली गर्भवतियों को सीएचसी भेजा जा रहा है। यहां नियमित स्टाफ नर्स और एएनएम की मदद से प्रसव कराया जा रहा है।

बढ़नी क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर भी असर
बढ़नी क्षेत्र के ढेबरुआ, मड़नी, मलगहिया, खुरहुरिया, महादेव बुजुर्ग, बसहिया, परसा स्टेशन, रामनगर और तालकुंडा समेत कई स्थानों पर संचालित स्वास्थ्य केंद्रों में एएनएम की अनुपस्थिति से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। टीकाकरण, गर्भवतियों और बच्चों की स्क्रीनिंग, प्राथमिक जांच व उपचार के साथ गांवों में होने वाले सर्वे कार्य भी प्रभावित हुए हैं। ऑनलाइन रिपोर्टिंग का काम भी प्रभावित होने की जानकारी मिली है।

बढ़नी पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अविनाश चौधरी ने बताया कि पीएचसी क्षेत्र में 42 संविदा और 14 नियमित स्वास्थ्यकर्मी तैनात हैं। संविदा कर्मियों की हड़ताल के कारण काम प्रभावित हो रहा है। फिलहाल नियमित कर्मचारियों के जरिये स्वास्थ्य सेवाएं संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed