फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Police personnel pelted with stones and assaulted; case registered against 16 individuals, including 10 named suspects

Siddharthnagar News: पुलिसकर्मियों पर पथराव-मारपीट, 10 नामजद समेत 16 पर रिपोर्ट

Thu, 22 Oct 2026 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 22 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Police personnel pelted with stones and assaulted; case registered against 16 individuals, including 10 named suspects
बढ़नी। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी स्थित माल गोदाम तिराहे पर दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिसकर्मियों से मारपीट और पथराव करने के आरोप में पुलिस ने 10 नामजद समेत पांच-छह अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में तीन नामजद आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 20 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे बढ़नी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बीरेंद्र यादव हमराही आरक्षियों सच्चिदानंद सिंह और अर्जुन यादव के साथ मूर्ति विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटे थे। इसी दौरान माल गोदाम तिराहे के पास कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों के बीच-बचाव करने पर केशव पांडेय सिपाही सच्चिदानंद सिंह से उलझ गया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी की तहरीर के मुताबिक, विवाद शांत कराने के दौरान नामजद आरोपितों के पक्ष से जुड़े लोगों ने ईंट-डंडों से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। घटना में सिपाही सच्चिदानंद सिंह की पसली और हाथ में चोट आई। चौकी प्रभारी और अन्य आरक्षियों के भी चोटिल होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद आसपास की दुकानों के बंद होने और बाजार में अफरा-तफरी मचने का भी उल्लेख है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि, उनके सहयोगियों और अन्य पुलिसकर्मियों के हस्तक्षेप से स्थिति नियंत्रित हुई।

पुलिस ने केशव पांडेय, पंकज चतुर्वेदी, अभिषेक चतुर्वेदी, प्रिंस चतुर्वेदी, विवेक चतुर्वेदी, राकेश चौधरी, जयंत पांडेय, भोला पांडेय, राजन विश्वकर्मा और चतुर्भुज पाठक उर्फ कल्लू समेत पांच-छह अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और धारा-7 सीएलए के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने आरोपी केशव पांडेय, अभिषेक चतुर्वेदी और राकेश चौधरी को ब्लॉक रोड बढ़नी से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed