{"_id":"6ad50966355675ca110c464e","slug":"siddharthnagar-news-police-on-alert-for-durga-puja-patrolling-in-sensitive-areas-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-166756-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में गश्त
Sun, 18 Oct 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नवरात्र और दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है। रविवार को जिले के सभी सर्किल, थाना और चौकी क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों व जवानों ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान प्रमुख चौराहों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी की गई। पुलिस टीमों ने दुर्गा पूजा पंडालों और प्रतिमा स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की पड़ताल की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में क्षेत्राधिकारियों, प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त की। अधिकारियों ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिसकर्मियों ने बाजारों में दुकानदारों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और सतर्क रहने की अपील की। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। साथ ही लावारिस वस्तुओं पर नजर रखी गई। पुलिस का उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के साथ जिले में सुरक्षा और सौहार्द का माहौल बनाए रखना है।