{"_id":"695bffa57dfb292700078901","slug":"siddharthnagar-news-police-arrested-the-accused-along-with-the-missing-teenager-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-151104-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लापता किशोरी संग आरोपी को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लापता किशोरी संग आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
Mon, 05 Jan 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
- पथरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला
पथरा। क्षेत्र के एक गांव से लापता 16 वर्षीय किशोरी को ढूंढ़ने के साथ ही उसे बहला-फुसलाकर भागने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव से 22 दिसंबर को एक युवक 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पिता ने गांव के युवक पर आरोप लगाते हुए 23 दिसंबर को पथरा थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के टेढि़या कस्बे के नहर के पुल से आरोपी को किशोरी के साथ ढूंढ़ निकाला।
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि लड़की के पिता ने तहरीर दी थी। संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर के सूचना पर सोमवार को आरोपी का पकड़ लिया गया। वह किशोरी को किसी बड़े शहर ले जाने की फिराक में था।