फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Pensioners took out a silent procession, banging bowls and spoons

Siddharthnagar News: पेंशनरों ने कटोरी-चम्मच बजाते निकाला मौन जुलूस

Sat, 29 Nov 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 29 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Pensioners took out a silent procession, banging bowls and spoons
सिद्धार्थनगर। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर सेवा संस्थान की बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष उमाकांत मिश्र की अध्यक्षता में जनपद कोषागार के कार्यालय में पेंशनर्स सभागार में हुई। इस मौके पर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 10 बिंदुओं का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए कोषागार कार्यालय से विकास भवन तक खाली कटोरी व चम्मच बजाते हुए मौन जुलूस निकाला।
वरिष्ठ नागरिक पेंशनर सेवा संस्थान की बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं पर चर्चा हुई। इस मौके पर मंडल के अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा ने बताया कि मांगों में डिजिटल परिचय पत्र की व्यवस्था, पेंशन सलाहकार समिति में प्रतिनिधित्व, विधवा एवं पुत्र वधु को पेंशन अधिकार, चिकित्सा प्रतिपूर्ति का निस्तारण, मोबाइल नंबर लिंकिंग की सुविधा, अनावश्यक विवाद समाप्त किए जाएं, आयकर कटौती समाप्त की जाए, वरिष्ठ पेंशनरों के लिए हेल्पलाइन की व्यवस्था, जिला स्तर पर पेंशन समस्या समाधान दिवस आयोजित हो, नियमों में संशोधन कर सरल प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए जैसे बिंदु शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed