फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: PCS Pre exam at 15 centers in the district

Siddharthnagar News: जिले के 15 केंद्रों पर पीसीएस प्री की परीक्षा

Tue, 07 Oct 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 07 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: PCS Pre exam at 15 centers in the district
: कलेक्ट्रेट सभागार में 12 अक्टूबर की परीक्षा के लिए हुई तैयारी बैठक
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। उप्र लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सम्मिलित राज्य, प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा) तथा सहायक वन संरक्षक, क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा) परीक्षा-2025 के लिए तैयारी बैठक हुई। कलक्ट्रेट सभागार में हुए बैठक में डीएम डॉ. राजागणपति आर ने 15 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण संपन्न कराने के संबंध में निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों को बताया कि आयोग निर्देश के अनुसार परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 (रविवार) को दो पालियों में होगी। जिले के कुल 15 परीक्षा केंद्रों के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। परीक्षा का समय प्रथम पाली 9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक तथा द्वितीय पाली 2ः30 बजे से 4ः30 बजे तक होगी। परीक्षा समय से 45 मिनट पूर्व इंट्री बंद कर दी जाएगी। आयोग की ओर से प्रतिबंधित सामग्री कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के अंदर लेकर न जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएंगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराएं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा को चालू रखे और सीटिंग प्लान को बोर्ड पर चस्पा करें। परीक्षा कक्ष में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था, पेयजल तथा साफ-सफाई व्यवस्था होना चाहिए। प्रश्नपत्र कोषागार के डबल लाॅक से निर्धारित समय से सभी परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान एडीएम गौरव श्रीवास्तव, एएसपी प्रशांत कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेंद्र कुमार मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-----------
यह बनाए गए है परीक्षा केंद्र
जनपद में तिलक इंटर काॅलेज बांसी, रतन सेन इंटर काॅलेज बांसी, शिवपति इंटर कालेज शोहरतगढ़, बुद्ध विद्यापीठ डिग्री काॅलेज नौगढ़, बाबा हरिदास इंटर काॅलेज उसका बाजार, श्रीसिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, रतन सेन डिग्री काॅलेज बांसी, बुद्ध विद्यापीठ इंटर काॅलेज बर्डपुर, शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़, राजकीय महाविद्यालय पचमोहनी, जवाहर लाल नेहरू इंटर काॅलेज नौगढ़, किसान इंटर काॅलेज उसका बाजार, दीनबंधु इंका नदांव, जय किसान इंका सकतपुर सनई एवं मुस्लिम इंटर काॅलेज महदेइया को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed