फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Paddy procurement picks up pace in Sahyapur, farmers sell 3104 quintals of grain

Siddharthnagar News: सहियापुर में धान की खरीद ने पकड़ी रफ्तार, किसानों ने 3104 क्विंटल बेचा अनाज

Sat, 29 Nov 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 29 Nov 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Paddy procurement picks up pace in Sahyapur, farmers sell 3104 quintals of grain
नवीन मंडी स्थल सहियापुर में धान खरीदी केन्द्र पर धान की तौल कराते किसान। संवाद
माह के अंत तक चार केंद्रों पर 69 किसानों से 3104 क्विंटल धान की हुई खरीद
विज्ञापन

शाहपुर। नवीन मंडी स्थल सहियापुर में राजकीय धान खरीदी केंद्र के चार सेंटर खोले गए हैं। चारों केंद्रों पर महीने के आखिर तक 69 किसानों से 3104 क्विंटल धान की खरीद हुई है।

सहियापुर मंडी में खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा संचालित राजकीय धान खरीदी केंद्र के 4 सेंटर खुले हैं। शाहपुर मंडी परिसर के नाम से खुले केंद्र पर 12 किसानों से 690 क्विंटल धान की खरीद हुई है। वही भनवापुर मंडी के नाम से भी एक केंद्र खुला है। इस केंद्र पर अब तक 14 किसानों ने 537 क्विंटल धान बेची है। तीसरा केंद्र डुमरियागंज मंडी के नाम से खुला है। इस केंद्र पर 18 किसानों से 705 क्विंटल धान की खरीद हुई है। चौथा केंद्र मंडी परिसर में स्थित राष्ट्रीय भंडारण निगम के गोदाम में भारतीय खाद्य निगम द्वारा संचालित हो रहा है। इस केंद्र पर 25 किसानों से 1172 क्विंटल धान की खरीद हुई है। केंद्र प्रभारी दीपक कुमार शुक्ला ने कहा कि धान खरीदी केंद्र पर किसानों से धान की तौल कराई जा रही है। उम्मीद है लक्ष्य के सापेक्ष धान की खरीदी हो जाएगी।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed