{"_id":"68e55a7f5f77731c8b00fbdf","slug":"siddharthnagar-news-organize-development-activities-in-different-areas-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-145980-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अलग-अलग क्षेत्र के विकास की गतिविधियां आयोजित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अलग-अलग क्षेत्र के विकास की गतिविधियां आयोजित करें
Tue, 07 Oct 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
- भनवापुर ब्लाॅक सभागार पोषण भी, पढ़ाई भी..., अभियान के तहत प्रशिक्षित हुईं आंगनबाड़ी
भनवापुर। बाल विकास विभाग की ओर से पोषण भी, पढ़ाई भी..., अभियान को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अभिमुखीकरण ब्लॉक सभागार में आयोजित किया गया। इसमें आवश्यक जानकारी दी गई।
सीडीपीओ संजय गुप्ता ने बताया कि बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के गतिविधियों को शामिल करें। साथ ही प्रयास करें कि इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चे के देखभालकर्ता की भी उपस्थिति रहे। प्रशिक्षक सीडीपीओ खुनियांव मो. अशरफ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बताया कि पढ़ाई के साथ पोषण आवश्यक है। गर्भवतियों का शीघ्र पंजीकरण कर गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार, समय-समय पर जांच अवश्य कराएं। जांच के दौरान खून की कमी मिलने पर एएनएम,आशाबहू से संपर्क कर सीएचसी पर दी जाने वाली आयरन-फोलिक एसिड की गोली के साथ ही आयरन शुक्रोज इंजेक्शन का भी विकल्प चुन सकते हैं। गर्भावस्था के अंतिम माह में आशा, एएनएम व संगिनी का नंबर ले कर रख लें, आपात स्थिति में तत्काल एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी पीएचसी, सीएचसी या फिर प्रसव केंद्र पर ही अपना प्रसव कराएं। मो. अशरफ ने अंत में संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि स्वस्थ जच्चा-बच्चा के लिए संस्थागत प्रसव बहुत जरूरी है। इस दौरान प्रियांशु पांडेय, संतोष कुमारी, रूपम चौधरी, सरिता सिंह, जनक नंदनी, लक्ष्मी आदि मौजूद रहीं।