फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Opportunity for girl students to get

Siddharthnagar News: आश्रम पद्धति विद्यालय में छात्राओं को दाखिले का मौका

Wed, 14 Aug 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 14 Aug 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Opportunity for girl students to get
सिद्धार्थनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में छात्राओं के लिए सुनहरा मौका है। वह आवासीय विद्यालय में पढ़ाई कर सकेंगी। 57 सीटों पर होने वाली नामांकन के लिए आवेदन मांगा गया है। 24 अगस्त तक आवेदन करत सकते हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि बेटियों को निशुल्क शिक्षा देने के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर काॅलेज धनगढिया में शैक्षिक सत्र 2024-25 में कक्षा 6, 7, 8 ,9 एवं 11 में रिक्त स्थानों के सापेक्ष कक्षाओं में प्रवेश परीक्षा के लिए जनपद के प्रतिभाशाली एवं अर्हता (जिस कक्षा में प्रवेश लेना है, उसके पूर्व की कक्षा सत्र 2023-24 में उत्तीर्ण) छात्राओं से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। यहां पूरा आवासीय सुविधा है और निशुल्क शिक्षा और रहना खाना है। यहां आवास के साथ-साथ भोजन, नाश्ता, स्कूल ड्रेस, कॉपी, पुस्तकें आदि निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।
विज्ञापन



यहां करें आवेदन
आवेदन पत्र कार्यालय पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर काॅलेज धनगढिया, एवं कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन में किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शात 5 बजे तक निशुल्क प्राप्त एवं जमा किया जा सकते हैं। आवेदन के लिए आय प्रमाणपत्र अभिभावक के नाम तथा ग्रामीण के लिए अधिकतम वार्षिक आय 46080 एवं शहरी के लिए 56460 होना चाहिए। इच्छुक छात्रा, अभिभावक निर्धारित तिथि तक आवेदन पत्र प्राप्त जमा करायें। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद आवेदन प्राप्त स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कक्षाओं में होने हैं दाखिले
कक्षा छह में 25, सातवीं में छह, आठवीं में 17, नौवीं में दो, 11वीं में सात सीटें हैं। इसमें अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के लिए अलग-अलग सीट आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed