{"_id":"6ad507257dada5193c03ae36","slug":"siddharthnagar-news-officials-set-out-to-inspect-security-at-marquees-following-chief-ministers-directives-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166728-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पंडालों की सुरक्षा जांचने निकले अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पंडालों की सुरक्षा जांचने निकले अधिकारी
Sun, 18 Oct 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
- अग्नि सुरक्षा, बिजली के तारों और प्रवेश-निकास व्यवस्था का किया जा रहा निरीक्षण
- 1263 स्थानों पर स्थापित हैं दुर्गा मूर्तियां, हाईटेंशन तारों के नीचे पंडालों का मामला भी आ चुका है सामने
- विसर्जन मार्गों और स्थलों पर भी सुरक्षा इंतजामों की जांच के निर्देश
सिद्धार्थनगर। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में दुर्गापूजा के दौरान हुई जनहानि के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सिद्धार्थनगर में भी दुर्गा पंडालों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी डॉ. अभिषेक महाजन और अन्य अधिकारी पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की जांच कर रहे हैं। जिले में 1263 स्थानों पर दुर्गा मूर्तियां स्थापित हैं।
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को स्वयं पंडालों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था परखने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत पंडालों में आग से बचाव के इंतजाम, बिजली के तारों और कनेक्शन की स्थिति के साथ प्रवेश व निकास द्वारों की जांच की जा रही है। आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पर्याप्त निकास मार्ग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही को अक्षम्य बताया गया है।
सिद्धार्थनगर में पंडालों की सुरक्षा को लेकर बिजली के तारों का मुद्दा पहले भी सामने आ चुका है। हाईटेंशन तारों के नीचे पंडाल स्थापित होने की स्थिति में हादसे का खतरा बना रहता है। ऐसे में निरीक्षण के दौरान बिजली संबंधी सुरक्षा इंतजामों की जांच अहम है।
विज्ञापन
डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि सभी आवश्यक प्रबंध करने के लिए दुर्गा पूजा समितियों को पहले ही आगाह किया गया है। एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि सभी क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी और टीमें निगरानी कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने मूर्ति विसर्जन के दौरान जुलूस मार्गों और विसर्जन स्थलों पर भी सुरक्षा इंतजामों की जांच करने के निर्देश दिए हैं।