{"_id":"6acfc6079d3dbb5af008512f","slug":"siddharthnagar-news-no-trace-of-the-youth-missing-in-the-rapti-river-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-166465-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: राप्ती नदी में लापता युवक का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: राप्ती नदी में लापता युवक का सुराग नहीं
Wed, 14 Oct 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
बांसी। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के तिघरा घाट स्थित राप्ती नदी में मंगलवार सुबह छलांग लगाने वाले युवक का बुधवार देर शाम तक पता नहीं चल सका। गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी है।
घटना में दूसरे युवक को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। गोल्हौरा गांव निवासी शक्ति प्रसाद (25) और राहुल (26) मंगलवार सुबह घर से खाद उतारने की बात कहकर निकले थे। सुबह करीब आठ बजे दोनों तिघरा घाट स्थित राप्ती नदी के पुल पर पहुंचे और नदी में छलांग लगा दी।
यह देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण नदी की ओर दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद राहुल को बाहर निकाल लिया। वहीं, तेज बहाव के कारण शक्ति प्रसाद का पता नहीं चल सका।
प्रभारी निरीक्षक गोल्हौरा संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि लापता युवक की तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम जुटी है।