{"_id":"6acd25ba034defe425027ec9","slug":"siddharthnagar-news-no-pension-for-six-months-differently-abled-individuals-appeal-to-the-mla-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-166330-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छह माह से नहीं मिली पेंशन, दिव्यांगों ने विधायक से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छह माह से नहीं मिली पेंशन, दिव्यांगों ने विधायक से लगाई गुहार
Mon, 12 Oct 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
- आवास सहित अन्य समस्याओं के समाधान की भी उठाई मांग, विधायक ने दिया निस्तारण का आश्वासन
डुमरियागंज। छह महीने से पेंशन नहीं मिलने और आवास सहित अन्य समस्याओं से परेशान दिव्यांगजनों ने विधायक सैय्यदा खातून से मुलाकात कर अपनी पीड़ा बताई। उन्होंने समस्याओं का समाधान कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की।
डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांगजनों ने बताया कि लंबे समय से पेंशन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा आवास सहित अन्य समस्याओं के चलते भी उनकी परेशानी बढ़ रही है। उन्होंने संबंधित समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की।
दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक सैय्यदा खातून ने उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को सम्मान, सहयोग और उनका अधिकार दिलाना सभी की जिम्मेदारी है। उनकी समस्याओं का समाधान कराना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण और जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।