{"_id":"69750ba1de0555eda00fd4c0","slug":"siddharthnagar-news-nikhar-will-come-if-stadium-is-builtdream-of-medal-will-come-true-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-152357-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्टेडियम बने तो आएगा निखार...मेडल का सपना होगा साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्टेडियम बने तो आएगा निखार...मेडल का सपना होगा साकार
Sun, 25 Jan 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ क्षेत्र जोगिया ब्लॉक के ग्राम मधवापुर गांव में हो रहा ग्रामीण मिनी स्टेडियम निर्माण। सं
- फोटो : मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में रोते-बिलखते परिजन।
पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के मधवापुर गांव में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम लिमिटेड (यूपीआरएनएचएल) की ओर से बनाए जा रहे ग्रामीण मिनी स्टेडियम का कार्य अंतिम चरण में है। मार्च के अंतिम सप्ताह तक इसके बनकर तैयार होने की उम्मीद है। इसके अस्तित्व में आने से स्थानीय खिलाड़ियों को यहां अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।
ग्रामीण मिनी स्टेडियम के बन जाने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने के लिए अब 40 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में नहीं जाना पड़ेगा। यही पर वे प्रैक्टिस करके अपने कॅरिअर को नई ऊंचाई देंगे और जिले, राज्य तथा देश के लिए मेडल जीतने के सपने को साकार करेंगे। जाेगिया ब्लॉक क्षेत्र के मधवापुर गांव में करीब 4.94 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे ग्रामीण मिनी स्टेडियम की स्वीकृति नवंबर 2023 में मिली थी। निर्माण कार्य के लिए उसी समय मेहता बलवंत सिंह बस्ती के नाम से टेंडर भी हो गया था, लेकिन आचार संहिता लागू होने के कारण एग्रीमेंट में देरी हुई। इसके बाद शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा द्वारा 9 अक्टूबर 2024 को शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया गया। ठेकेदार को स्टेडियम का निर्माण कार्य मई 2026 के अंतिम सप्ताह तक पूरा करना था, लेकिन भवन निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ते हुए अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। उम्मीद है कि जून से इस क्षेत्र के खिलाड़ियों को यहां नियमित अभ्यास करने का अवसर मिल सकेगा। ग्रामीण मिनी स्टेडियम के निर्माण से मधवापुर सहित आसपास के गांवों के खिलाड़ियों में खासा उत्साह है।
क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों की प्रैक्टिस के लिए अब खिलाड़ियों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेडियम उपलब्ध होने से खिलाड़ी बिना किसी रुकावट के नियमित प्रैक्टिस कर सकेंगे।