फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : More problems due to route divergence, traffic jams in cities

Siddharthnagar News: रूट डायवर्जन से बढ़ी समस्या, शहरों में लग रहा जाम

Mon, 24 Nov 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 24 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : More problems due to route divergence, traffic jams in cities
बांसी अयोध्या मार्ग पर रूट डायवर्जन करती पुलिस। स्रोत विज्ञ​प्ति
- पीएम मोदी के अयोध्या आगमन को लेकर तीन दिन के लिए हुआ है रूट डायवर्जन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अयोध्या ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे सोमवार से अयोध्या जाने वाले रूट पर डायवर्जन किया गया है। इससे बांसी, पथरा बाजार सहित डुमरियागंज के कई प्रमुख स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। यह डायवर्जन बुधवार तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन की तरफ से गोरखपुर, बस्ती अयोध्या मार्ग के किए गए 48 घंटे के रूट डायवर्जन को प्रभावी बनाने में रविवार की रात से ही पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गया था।
सोमवार को डुमरियागंज के बैदोलागढ़ चौराहे पर कई बार वाहनों का भीड़ बढ़ जाने से जाम की समस्या उत्पन्न हुई। इससे लोगों को आवागमन में काफी दुश्वारियां हुईं। हालांकि बैदोला में पुलिसकर्मियों की सक्रियता से जाम जल्द ही खुल गया। यही हाल बेवां चौराहा, डुमरियागंज, कादिराबाद मार्ग और भड़रिया चौराहे का भी रहा। बस, ट्रक सहित बडे़ वाहनों की लंबी कतारें काफी देर तक लगी नजर आईं।
विज्ञापन

-------

इन रूट से लखनऊ के लिए वाहनों का हो रहा है आवागमन

डुमरियागंज। गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले वाहनों को खलीलाबाद से नंदौर खेसरहा, सिद्धार्थनगर से माधव तिराहा, बांसी, पथरा बाजार, बैदौला चैराहा होते हुए बेवा के रास्ते उतरौला-बलरामपुर मार्ग से भेजा रहा है। वहीं बस्ती से लखनऊ जाने वाले वाहनों के मार्ग के तहत बस्ती से लखनऊ जाने वाले वाहनों को बडे़वन ओवरब्रिज बस्ती के ऊपर से डायवर्ट कर ओवरब्रिज के नीचे से मनौरी से सोनहा होते हुए बेवा क्षेत्र के डुमरियागंज से भड़रिया, भवानीगंज, उतरौला, बलरामपुर मार्ग से चलाए जा रहे हैं। डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि रूट डायवर्जन को प्रभावी बनाने और जाम से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों को रविवार की रात से ही बैदोलागढ़, बेवां और सोनाहटी आदि स्थानों पर अलर्ट किया गया था। उनकी तरफ से भी लगातार क्षेत्र भ्रमण कर जायजा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बदले मार्ग से संचालित हो रहे वाहन, बढ़ी भीड़
बांसी। मंगलवार को अयोध्या में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। ऐसे में बस्ती की तरफ जाने वाले ट्रक और भारी वाहन को रोकर उन्हें बदले हुए रास्ते से भेजा जा रहा है। यहां आने वाले भारी वाहन जिन्हें गोरखपुर की तरफ जाना है, उन्हें खलीलाबाद रोड पर और जिन्हें लखनऊ, कानपुर या दिल्ली जाना है, उन्हें बस्ती की तरफ से न भेजकर डुमरियागंज, गोंडा वाया लखनऊ के रास्ते भेजा जा रहा है। सोमवार की शाम को रूट डायवर्जन का जायजा लेने माधव पार्क तिराहा पर पहुंचे कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने स्वयं कमान संभाल ली। वह पुलिस के जवानों के साथ बस्ती रोड पर खड़े होकर बस्ती की तरफ जाने वाले रूट पर भारी वाहन को रूट डायवर्जन की जानकारी दी और परिवर्तित मार्ग से जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed