{"_id":"695aaa10599dd577110dbca0","slug":"siddharthnagar-news-monkeys-create-panic-enter-homes-and-cause-trouble-people-in-panic-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-151045-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बंदरों का आतंक, घर में घुस कर रहे हैं परेशान, दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बंदरों का आतंक, घर में घुस कर रहे हैं परेशान, दहशत में लोग
Sun, 04 Jan 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढेबरुआ। बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। हृदयनगर, मधवानगर, डढ़उल, बैरिहवा, परसोहिया सहित आसपास के गांवों में बंदरों के झुंड घरों में घुसकर भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
छतों पर रखी सामग्री, रसोई में रखा अनाज, कपड़े व अन्य घरेलू सामान बंदर नष्ट कर रहे हैं, जिससे लोगों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। ग्रामीण राकेश, अजीत, उमेश आदि का कहना है कि बंदरों के भय से बच्चों और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। आए दिन घरों में घुसकर उत्पात मचाने और लोगों पर हमला करने की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। क्षेत्रवासियों ने बंदरों के आतंक से राहत दिलाने की मांग की है।