{"_id":"692b37d22448a8d82006355c","slug":"siddharthnagar-news-mid-line-assessment-will-be-held-in-government-school-on-15th-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-148969-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: राजकीय विद्यालय में 15 को आयोजित होगा मिड-लाइन असेसमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: राजकीय विद्यालय में 15 को आयोजित होगा मिड-लाइन असेसमेंट
Sat, 29 Nov 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- राजकीय विद्यालय के सम्मिलित होंगे कक्ष नौ के 1985 छात्र-छात्राएं
- जिले के 28 राजकीय विद्यालयों पर आयोजित होगा परीक्षा
सिद्धार्थनगर। जिले के 28 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं का मिड-लाइन असेसमेंट ओएमआर शीट के माध्यम से 15 दिसंबर को होगा। इसमें 1985 छात्र-छात्रा हिस्सा लेंगे। परीक्षा विद्यालय पर सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नौ के विद्यार्थियों का ओएमआर शीट पर परख एप के माध्यम से लर्निंग आउटकम आधारित मिड-लाइन असेसमेंट कराया जाएगा। इससे विद्यालयों में बेहतर और सकारात्मक वातावरण का सृजन होगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों के अधिगम स्तर का विश्लेषण कर उनकी परेशानियों और कमियाें को चिह्नित कर उन्हें दूर किया जाएगा। इसमें हिंदी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय का प्रश्न रहेगा। प्रत्येक विषय से 15-15 (कुल 60) प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा पूर्ण गंभीरता से शांतिपूर्वक और नकल विहीन संपन्न कराई जाएगी। ओएमआर सीट केवल ब्लैक बॉल पेन से ही छात्र को भरना हैं।
डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा का तिथि निर्धारित हो गई है। इसको लेकर तैयारी चल रही हैं।