{"_id":"690ceee0e2300f9f33001305","slug":"siddharthnagar-news-meeting-to-reconsider-polling-stations-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-147707-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मतदान केंद्रों के पुनर्विचार को लेकर हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मतदान केंद्रों के पुनर्विचार को लेकर हुई बैठक
Fri, 07 Nov 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। तहसील सभागार में बृहस्पतिवार को एसडीएम राजेश ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों के पुनर्विचार पुराने या जर्जर भवनों में स्थित मतदेय स्थलों को स्थानांतरित करने पर चर्चा की गई। एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि वर्तमान में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) को समयबद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से पूरा करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने इसी क्रम में मतदेय स्थलों के संभाजन, पुनर्निर्धारण और मतदाता सूची में त्रुटियों के सुधार सहित अन्य प्रक्रियाओं पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सहयोग एवं समय पर दावे-आपत्तियां दाखिल करने का अनुरोध किया, ताकि निर्वाचन कार्य व्यवस्थित ढंग से पूर्ण हो सके। बैठक में अभिषेक त्रिपाठी ने एसडीएम को ज्ञापन देकर एसआईआर में लगे सभी कर्मियों को कार्य पूर्ण करने के लिए विभागीय कार्यों से मुक्त रखने को कहां, जिसपर एसडीएम द्वारा बताया गया कि आवश्यकतानुसार कार्रवाई पूर्व में की जा चुकी है।
इस दौरान तहसीलदार रवि कुमार यादव, चंद्रप्रकाश चौधरी, अभिषेक त्रिपाठी, डाॅ. जहीर मलिक, बच्चाराम बौद्ध, अशोक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस दौरान तहसीलदार रवि कुमार यादव, चंद्रप्रकाश चौधरी, अभिषेक त्रिपाठी, डाॅ. जहीर मलिक, बच्चाराम बौद्ध, अशोक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।