फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Meenakshi, a daughter of Mithwal, wins four medals and secures a spot in a national-level competition

Siddharthnagar News: मिठवल की बेटी मीनाक्षी ने जीते चार पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनाई जगह

Sun, 18 Oct 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 18 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Meenakshi, a daughter of Mithwal, wins four medals and secures a spot in a national-level competition
राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते
विज्ञापन

29 अक्तूबर से गाजियाबाद में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगी दमखम
घोसियारी। मिठवल ब्लॉक के कहरपुरवा गांव की मीनाक्षी चौधरी ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से देवरिया में 12 से 16 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में मीनाक्षी ने दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। इस प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जगह बनाई है।
मीनाक्षी चौधरी पुत्री श्रीकृष्ण चौधरी ने 400 मीटर दौड़ और 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, 400 मीटर रिले और 100 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की। उनकी इस उपलब्धि से कहरपुरवा गांव सहित खेसरहा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

मीनाक्षी अब 29 अक्तूबर से सात नवंबर तक गाजियाबाद में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। उनकी सफलता से क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed