{"_id":"6acbc9ea52c54f8fed0f8e4f","slug":"siddharthnagar-news-mata-mela-held-at-pm-shri-vidyalaya-50-mothers-honored-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166272-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पीएम श्री विद्यालय में माता मेला, 50 माताएं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पीएम श्री विद्यालय में माता मेला, 50 माताएं सम्मानित
Sun, 11 Oct 2026 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
उसका बाजार। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर रविवार को नगर पंचायत के राजेंद्रनगर वार्ड स्थित पीएम श्री विद्यालय परसा खुर्द में माता मेला आयोजित किया गया। इसमें बेटियों की शिक्षा के प्रति जागरूक 50 माताओं को नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू जायसवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना सभी की जिम्मेदारी है। विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत जायसवाल ने कहा कि शिक्षित बेटियां विकसित भारत की आधारशिला हैं। इस दौरान छात्राओं ने एकांकी प्रस्तुत कर दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन एके श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर सभासद पवन जायसवाल, सोमनाथ मिश्रा, विनय, जितेंद्र, बलजीत कुमार, अभिषेक मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।