{"_id":"6908ef05a7270c154b0a051e","slug":"siddharthnagar-news-mark-and-provide-sam-kids-in-vhnd-medicines-dm-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-147547-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीएचएनडी में सैम बच्चों को चिह्नित कर उपलब्ध कराएं दवाएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीएचएनडी में सैम बच्चों को चिह्नित कर उपलब्ध कराएं दवाएं : डीएम
Mon, 03 Nov 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पोषण समिति एवं जिला कंवर्जेंस समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत फेस वेरिफिकेशन होना चाहिए। संभव अभियान 5.0 के अंतर्गत वीएचएनडी में सैम बच्चों को चिह्नित करते हुए आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पोषण ट्रैकर एवं ई-कवच पोर्टल पर फीडिंग कराए। टेक होम राशन सभी लाभार्थियों में वितरित कराएं। वीएचएनडी दिवस में पोषाहार का वितरण कराएं और गर्भवतियों की गोदभराई व बच्चों का अन्नप्राशन कराएं। टीएचआर प्लांट की ओर से प्रतिदिन उत्पादन किया जाए। गर्भवतियों का विवरण एवं सैम-मैम बच्चों का विवरण दर्ज कराएं। आशा, आंगनबाड़ी एवं एएनएम की मीटिंग अवश्य होनी चाहिए। डाटा फीडिंग शत-प्रतिशत कराने के निर्देश दिया। गर्भवतियों और बच्चों को चिह्नित कर समय से पोषाहार उपलब्ध कराने, बच्चों में पुष्टाहार का वितरण कराने के भी डीएम ने निर्देश दिए। इसके अलावा होम विजिट पोषण ट्रैकर के प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में सीडीओ बलराम सिंह, सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया, डीपीआरओ वाचस्पति झा, डीपीओ साहब यादव, सीडीपीओ गौरीशंकर यादव मो. अरशद आदि मौजूद रहे।