{"_id":"68e55c859c608989870edd42","slug":"siddharthnagar-news-maharishi-valmikis-life-is-a-source-of-inspiration-for-all-society-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-146004-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महर्षि वाल्मीकि का जीवन सर्व समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महर्षि वाल्मीकि का जीवन सर्व समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत
Wed, 08 Oct 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर के राप्ती नदी तट स्थित छठ स्थल पर मंगलवार को धर्म रक्षा मंच के तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ और सामूहिक सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें वाल्मीकि समाज सहित सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सर्व समाज के लोगों के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजन कर, महर्षि के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन सर्व समाज के लिए प्रेरणा का सागर है। उनके विचार समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि जयंती केवल एक समाज का नहीं बल्कि संपूर्ण मानव समाज का उत्सव है जो भाईचारे, समानता और ज्ञान का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से समाज को धर्म, कर्तव्य और मानवीय मूल्यों की शिक्षा दी। यदि हम उनके विचारों को आत्मसात कर लें तो रामराज्य की स्थापना संभव है।
कार्यक्रम के अंत में आयोजित सामूहिक सहभोज में बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज व सर्व समाज के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया। कार्यक्रम का संचालन श्याम पाठक ने किया। इस दौरान विनय किशोर वाल्मीकि, डॉ. दशरथ चौधरी, लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश चौधरी, मधुसूदन अग्रहरि, धर्मराज वर्मा मौजूद रहे।