फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Made aware of security and rights

Siddharthnagar News: सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Fri, 07 Nov 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 07 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Made aware of security and rights
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिजौरा में बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम और बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। गांव के एक निजी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को जागरूक करते हुए महिला कांस्टेबल प्रीति ने बताया कि महिलाएं अपना अधिकार समझें। किसी भी समस्या के लिए वूमेन पावर 1090 पर सूचित कर सकती हैं।
विज्ञापन

बताया कि अगर कहीं भी आते-जाते समय रास्ते में भी कोई समस्या या सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है तो 1076 पर अपनी परेशानी बता सकती हैं। शिकायत के दौरान नाम गोपनीय रखा जाता है, आप लोगों को डरने की कोई बात नहीं है। उप निरीक्षक कृष्ण कुमार पांडेय ने बताया कि महिलाओं के लिए सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जाता है। किसी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है तो इसकी भी शिकायत सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 पर दर्ज करा सकते हैं। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में 108, 102 डायल करें तथा पुलिस सहायता के लिए 112 पर फोन कर अपनी समस्या बता सकते हैं। प्रीति ने उनके अधिकारों और उनके सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed