फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Listened to the problems of policemen and assured them of their resolution

Siddharthnagar News: पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं निस्तारण का दिलाया भरोसा

Wed, 24 Dec 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 24 Dec 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Listened to the problems of policemen and assured them of their resolution
सिद्धार्थनगर। डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में बैठक की और सदर थाना का औचक निरीक्षण करके कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन

डीआईजी संजीव त्यागी ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के साथ पुलिस लाइंस सभागार में सैनिक सम्मेलन किया। सम्मेलन के दौरान पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं विभागीय समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके शीघ्र व न्यायोचित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। सम्मेलन में उपस्थित पुलिसकर्मियों से संवाद करते हुए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा को सर्वोपरि रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का मनोबल एवं कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विभाग सदैव संवेदनशील है। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
इसके बाद कोतवाली सिद्धार्थनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, साइबर हेल्पडेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस कार्यालय, बंदीगृह थाना परिसर आदि का निरीक्षण किया ।
विज्ञापन

थाना परिसर की साफ-सफाई प्रतिदिन कराने, लंबित विवेचनाओं, मिशन शक्ति केंद्र व साइबर सेल के कार्यों त्वरित कार्रवाई करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। इस दौरान पुलिस अधिकारी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed