{"_id":"695e9b3634a3da8ac00e2621","slug":"siddharthnagar-news-learned-cricket-in-siddharthnagar-now-will-play-world-cup-with-nepal-team-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-151247-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में सीखा क्रिकेट, अब नेपाल की टीम से खेलेगा वर्ल्ड कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में सीखा क्रिकेट, अब नेपाल की टीम से खेलेगा वर्ल्ड कप
Wed, 07 Jan 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर के जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट का ककहरा सीखने वाला खिलाड़ी अब नेपाल की टीम की ओर से टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाएगा। नेपाल के कपिलवस्तु का रहने वाले बशीर अहमद का चयन टी-20 वर्ल्ड कप के लिए नेपाल की टीम में हुआ है। वह मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं।
22 साल के बशीर अहमद पिछले नौ सालों से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे हैं। यही पर पसीना बहाते हुए पहली बार उनका चयन नेपाल की अंडर-19 टीम में हुआ था। साल 2022 में उनकी नेपाल की नेशनल टीम में जगह मिली, लेकिन खराब प्रदर्शन की वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।
इसके बाद वह फिर स्टेडियम में आकर खूब पसीना बहाने लगे। इसके बाद नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल)-2 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन साल बाद नेपाल टीम में वापसी की। ्